April 11, 2026

About Us

Reality News Online में आपका स्वागत है।

हम हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज पोर्टल हैं। हमारा लक्ष्य प्रदेश के हर कोने- चाहे वह शिमला की राजनीतिक हलचल हो, कांगड़ा के स्थानीय मुद्दे हों या लाहौल-स्पीति के दूरदराज के क्षेत्र- की आवाज को दुनिया तक पहुंचाना है।

हमारा उद्देश्य : आज के दौर में जहां सूचनाओं की बाढ़ है, हम आप तक केवल वही खबरें पहुंचाते हैं जो ‘तथ्यों’ पर आधारित हों। हम निष्पक्ष पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं और हमारा प्रयास है कि हिमाचल की संस्कृति, पर्यटन, रोजगार और प्रशासनिक अपडेट्स को न केवल स्थानीय भाषा (हिंदी) में, बल्कि हमारे विदेशी पाठकों के लिए अंग्रेजी में भी उपलब्ध कराया जाए।

हम क्या कवर करते हैं?

  • हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों की स्थानीय खबरें।
  • सरकारी योजनाएं, रोजगार और शिक्षा के अवसर।
  • पर्यटन, मौसम और पर्यावरण के ताज़ा अपडेट्स।
  • देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाक्रम।

हमारा मानना है कि “सत्यता ही हमारी पहचान है।” हमारे साथ इस सफर में जुड़ने के लिए धन्यवाद।