हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बागवानों की बढ़ी चिंता
शिमला और कांगड़ा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से सेब और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
